Menu
blogid : 488 postid : 331

साल कोई फिर ऐसा आये !!

***.......सीधी खरी बात.......***
***.......सीधी खरी बात.......***
  • 2165 Posts
  • 790 Comments

उगता सूरज, खिलती धरती, नीला अम्बर फिर मुस्काए !

जीवन बने सरल हम सबका, साल कोई फिर ऐसा आये !!

हार जाएँ अब ये आतंकी, अमन चैन जब पंख पसारे !

हों राहें खुशहाल हमारी, साल कोई फिर ऐसा आये !!

धरती उगले फिर से सोना, फसल खेत में फिर लहराए !

भूखे पेट कोई न सोये, साल कोई फिर ऐसा आये !!

भ्रष्टाचार दूर हो जाए, जन मन फिर कर्मठ बन जाए !

नेता सच्चे बने हमारे, साल कोई फिर ऐसा आये !!

अत्याचार ख़त्म हो सारा, कन्या भ्रूण सभी बच जाएँ !

पुरुष संग चलती हो नारी, साल कोई फिर ऐसा आये !!

दे पुकार रांझा जब दिल से, हीर दूर से दौड़ी आये !

होने लगे प्यार की बारिश, साल कोई फिर ऐसा आये !!

मेरी हर धड़कन भारत के लिए है…

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh